मोटरसाइकिल और साइकिल के आमने सामने टक्कर में चार घायल,एक रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार

म्योरपुर/सोनभद्र

म्योरपुर।थाना क्षेत्र म्योरपुर के बबनडीहा गांव के समीप बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर शनिवार को बाइक और साइकिल की टक्कर में चार लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।शनिवार को बबनडीहा गांव के समीप बाइक और साइकिल की आपस में टक्कर हो गई।हादसे में साइकिल सवार जयकरन 50 वर्ष पुत्र रामलोचन निवासी देवरी,सोनकुंवर (38 वर्ष)पत्नी शिवरतन निवासी बबनडीहा तथा बाइक सवार फूलकुंवर (35 वर्ष)पत्नि दयाशंकर निवासी नवाटोला व जय सिंह(18वर्ष)पुत्र स्व०,रामदेव निवासी नवाटोला गंभीर रुप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० राजन सिंह पटेल ने प्राथमिक उपचार के बाद सोनकुंवर की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बताया गया कि बाइक सवार बैंक में आ रहे थे कि बबनडीहा गांव के पास साइकिल सवार से टकरा गए।

About the Author

Leave a Reply