तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
मिर्जापुर – उत्तर प्रदेश
मिशन शक्ति के अन्तर्गत ’’पोषण पंचायत’’ 15 सितम्बर को 11ः00 बजे ब्लाक सभागार लालगंज एवं हलिया ब्लाक के ग्राम पंचायत बेलाही के रामपुर नौड़िया प्राथमिक विद्यालय पर कार्यक्रम आयोजित होगा। ज्ञातव्य है कि बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लक्ष्य हेतु समर्पित पांेषण अभियान मा0 प्रधानमंत्री जी का सर्वोच्च प्राथमिकता कार्यक्रम हैं। मा0 प्रधानमंत्री जी ने पोषण अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिये इसे सामुदायिक प्रोत्साहन एवं जन आन्दोलन से जोड़ने की पहल की हैं। वर्ष 2018 से बच्चो, किशोरियो एवं महिलाओ में पोषण के स्तर में सुधार के उद्देश्य हेतु ’’राष्ट्रीय पोषण’’ माह प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह में मनाया जा रहा हैं। पोषण हेतु जन आन्दोलन की गति को बनाये रखने हेतु सरकार द्वारा इस वर्ष भी 01 से 30 सितम्बर 2021 तक चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया जा रहा हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वाणी वर्मा ने बताया कि प्रस्तावित पोषण पंचायत में पोषण समर्पित विभिन्न योजनाओ का लाभ एवं स्वास्थ परीक्षण हेतु स्वयं सहायता समूह की महिलायें, लाभार्थी परिवार के अभिाभावको (अनिवार्य सैम/मैम की श्रेणी में रह चुके बच्चो के अभिभावक) को कार्यक्रम में सहभागिता करना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह 2021 चार बेसिक थीम पर क्रियाशील है। प्रथम सप्ताह- सरकारी एवं आवासीय स्कूलों, आँगनबाड़ी केन्द्रो, ग्राम पंचायत की अतिरिक्त भूमि पर पोषण वाटिका की स्थापना हेतु पौधरोपण अभियान। द्वितीय सप्ताह- बच्चो व किशोरी बालिकाओ तथा गर्भवती महिलाओ को केन्द्रित करते हुये योगा एवं आयुष। तृतीय सप्ताह- पोषण सबन्धी प्रचार प्रसार अनुपूरक पुष्टाहार आदि का वितरण। चतुर्थ सप्ताह- सैम/मैम बच्चो के चिन्हाकंन हेतु अभियान। जिला सूचना अधिकारी डा0 पंकज कुमार ने बताया कि किशोरी बालिकाओ और महिलाओ के समग्र विकास पर केन्द्रित उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के सानिध्य में आयोजित पोषण पंचायत कार्यक्रम एक बुनियादी नवाचार पहल हैं। पोषण पंचायत कार्यक्रम की जागरूकता हेतु प्रिन्ट मीडिया, सोशल मीडिया, मास मीडिया एवं आउट डोर मीडिया द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं।






