तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर
भवनाथपुर – झारखण्ड
भवनाथपुर सेल द्वारा संचालित तुलसीदामर खदान डोलोमाइट में कार्यरत मजदूरों का सेल प्रबंधन द्वारा गुपचुप तरीके से फूल एंड फाइनल सेटलमेंट का प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को सेल मैदान में इंटक (त्रिपाठी) गुट के महामंत्री सुशील कुमार चौबे के अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में मजदूरों को संबोधित करते हुए सुशील चौबे कहा कि सेल प्रबंधन द्वारा और कुछ दलाल यूनियन मिल कर तुलसीदामर डोलोमाइट खदान को बंद करने की साजिश रच रहे हैं। कहा कि उनके मंसूबो को कभी सफल नही होने देंगे। 370 बी फार्मा से निबंधित मजदूरों को सेल प्रबंधन फाइनल सेटलमेंट गुपचुप तरीके से प्रयास कर रहे हैं।जब किइंटक( त्रिपाठी गुट ) यूनियन के द्वारा लगातार खदान को खोलने का सेल प्रबंधन एवं सरकार से लगातार प्रयास किया जा रहा है। जब कि फाइनल सेटलमेंट प्रक्रिया मजदूरों के मृत्यु या रिटायरमेंट के बाद ही होता है सेल प्रबंधन द्वारा नियम विरुद कार्य किया जा रहा है बैठक के बाद इंटक (त्रिपाठी गट) के द्वारा तीन सुत्री मांग पत्र जी एम के नाम सौपा गया। मांग पत्र में तुलसीदामर डोलोमाइट खदान चालू कर कार्यरत सभी निबंधित कर्मी को कार्य दिया जाए। तुलसीदामर डोलोमाइट खदान में कार्यरत निबंधित कर्मी का नियमविरुद्ध पूर्ण अन्तिम समझौता पर तत्काल रोक लगाई जाए। अनुमण्डल पदाधिकारी बंशीधर नगर के पत्रांक 487 दिनाँक 21 अगस्त 2021 एम पत्रांक 513 दिनाँक 2 सितम्बर द्वारा डोलोमाइट श्रमिकों को बंधी अवधि के न्यूनतम मजदूरी भुकतान का तत्काल लागू कीया जाए। बैठक में राम लखन राम, शम्भू राम, अनरुद यादव , रामजी बैठा, रामकेश पाल, सुदर्शन साह, जयकुमार राम ,बाला यादव,सुरेश ठाकुर,रूपनारायण वियार,कैलास सावसहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।






