तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – संदीप उपाध्याय
नधिरा – सोनभद्र
सोमवार को ग्राम पंचायत नधिरा के पूर्वी टोला में नाबालिक गोंड़ के घर के पास लगे सौभाग्य योजना के 25 केवीए ट्रांसफार्मर को जले चार महीना बित जाने के बाद भी नही बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
ग्रामीण उपभोक्ता रमेश कुमार ने बताया कि हम बिजली विभाग के टोलफ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराया गया था परंतु शिकायत करने के बावजूद अब तक जले ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदला गया है,जिस मामले को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर जले ट्रांसफॉर्मर के पास प्रदर्शन कर बिधुत आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग उपभोगताओं ने किया है।
इस दौरान प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में रामकुमार,श्यामबिहारी,हिमांशु सिंह,पुरन सिंह,बलिराम धोबी,संतोष कुमार,तुलसी धोबी,नान्हक प्रसाद,रमेश कुमार, बुद्धिमान सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण उपभोक्ता मौजूद रहे।






