तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धि – सोनभद्र
विश्व पर्यटन दिवस पर विधायक हरिराम चेरों ने गोष्ठी में कहा भाजपा के शासन में पर्यटन को ऐतिहासिक बढ़ावा मिला दुद्धी सोनभद्र विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि हरिराम चेरो ने कहा कि काशी, मथुरा, अयोध्या, विंध्याचल, से लेकर जनपद सोनभद्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब तक के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के शासन में ऐतिहासिक कार्य हुए, विश्व का सबसे खूबसूरत अयोध्या उत्तर प्रदेश के मानचित्र में होगा l दुद्धी विधानसभा क्षेत्र ग्राम रजखड़ में 50 लाख की लागत से लव्वा पहाड़ी बाबा धाम का चयन कर अब तक के इतिहास में प्रथम पर्यटन के क्षेत्र में कार्य हुए, खंता म्योरपुर में विधायक के प्रयास से 5 करोड़ों रुपए स्वीकृत हो चुका है,असीम सारी संभावनाओं का जिक्र जनपद सोनभद्र में है जिसे विकसित किया जा रहा, आयोजक मंडल को 12 सदस्य टीम बनाकर जल्द ही दुद्धी विधानसभा परिक्षेत्र अंतर्गत पर्यटन स्थलों को धन अवमुक्त कराए जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय से बात कर पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल की जाएगी l वक्ता दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश नाथ गुप्ता एडवोकेट, व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह उर्फ बबलू ने पर्यटन की असीम सारी संभावनाओं की खोज कर बढ़ावा देने की बात कही,भाजपा जिला मंत्री दिलीप पांडेय ने कहां की पर्यटन स्थलों को सरकार के सूची में सम्मिलित कराया जाए, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने कहां की कई देश ऐसे हैं जो पर्यटन पर ही फल फूल रहे हैं, पर्यटन को बढ़ावा मिलने से रोजगार के अवसर का सृजन होगा l भाजपा जिला कमेटी सदस्य मनोज मिश्रा एडवोकेट ने कहां की यहां की प्राकृतिक सुषमा को बढ़ावा देने से गौरवशाली परंपरा समृद्ध होगी l रामपाल जौहरी ने पर्यटन के क्षेत्र में अमवार, ठेमा,बावन झरिया, मुडगुड़ी बाबा पहाड़ी मन्दिर, झंडी बाबा धाम, जोरकहू, आदि को समृद्ध और विकसित करने पर जोर देने की बात कही, इस मौके पर मीडिया द्वारा आयोजित अनमोल अग्रहरी, सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु, योगेश्वर मुनि जी,सहित दर्जनों प्रबुद्ध जन मौके पर मौजूद रहे, संचालन अविनाश गुप्ता वाह-वाह द्वारा किया गया l






