तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार – झारखण्ड
प्रखंड संसाधन केंद्र में पारा शिक्षक प्रखंड इकाई के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पारा शिक्षक संघ की ओर से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविंद्र मेहता एवं प्राथमिक विद्यालय बेलाबार के शिक्षक रामसागर सिंह को शाँल एवं मां चतुर्भुजी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया. साथ ही उक्त कार्यक्रम में बीआरसी कर्मियों को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष दीनानाथ मेहता ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में घर-घर में शिक्षा का दीप जलाने में पारा शिक्षकों का हम योगदान रहा है. इसमें बीआरसी की ओर से भी हर समय सहयोग एवं सुझाव मिलते रहा है. जिसके बदौलत ही आज सरकार के द्वारा दिये गये निर्देश को ससमय हम लोगों के द्वारा धरातल पर उतारा जाता है. इस मौके पर बड़ी संख्या में पारा शिक्षक एवं बीआरसी कर्मी उपस्थित थें.






