बच्चो द्वारा सफाई करने का विरोध करने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चो की पिटाई –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

सवांद सूत्र,केतार (गढ़वा)-

जहाँ अभिभावक 18 महीने बाद अपने बच्चो को विद्यालय में शिक्षा ग्रहण के लिए भेजते है वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमवाडीह के प्रधनाध्यपक अखिलेश कुमार मिश्रा के द्वारा बच्चों को शिक्षा देने के बदले उनसे पिछले 18 महिने से विद्यालय परिसर में लगे झाड़ियों की सफाई कराई जा रही है. यहाँ प्र. प्रधानाध्यापक अखिलेश मिश्र के द्वारा वर्ग के सात के बच्चो से कटीले झाड़ी ,घास को सफाई कराई जा रही है विद्यालय के छात्र दीपक कुमार ,राहुल कुमार,गोलू कुमार,कुमुद कुमार ,विकास कुमार ने बताया कि हमलोग सफाई करने का विरोध करते है तो विद्यालय के प्रधनाध्यपक द्वारा पिटाई की जाती है. जिससे हम विद्यालय के बच्चे त्रस्त है। वही विद्यालय के अभिभावकों ने कहा कि महामारी कोरोना के बाद स्कुल के बच्चे पढ़ने जाते है ।लेकिन प्रधनाध्यपक अपने शिक्षको से पढ़ाने के बजाय गप कराते है हलाकि इस घटना को लेकर आमवाडीह निवासी रविन्द्र प्रजापति ने प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार को आवेदन देकर प्रधनाध्यपक अखिलेश कुमार मिश्रा पर जाँच करते हुए करवाई करने की मांग की है । आवेदन में उलेख किया है कि राजकीय मध्य विद्यालय आमवाडीह के प्रधनाध्यपक अखीलेश कुमार मिश्रा द्वारा विगत तिन दिनों से वर्ग सात के बच्चो से सुबह नव बजे कटीले घास की सफाई की जा रही है और सफाई नही करने पर मारने की धमकी दी जाती है। गाँव के युवकों द्वारा बच्चो को पढ़ाई करने के लिए बोला जाता है तो बिद्यालय प्रधनाध्यपक द्वारा धमकी दी जाती है कि सफाई तो करना पड़ेगा जबकि प्रत्येक वर्ष विद्यालय विकास की राशि आती है जिससे बिद्यालय की साफ सफाई कराई जा सकती है लेकिन विद्यालय द्वारा ऐसा नही किया जाता है शिक्षक बैठक गप्पे मारते है।

पक्ष
विद्यालय की सफाई विद्यालय खुलने के पूर्व कराना था.यदि ग्रामीणों के द्वारा आवेदन दिया गया है तो प्रधानाध्यापक को शो कॉज किया जायेगा। बच्चो से झाड़ी कटवाना बिल्कुल गलत बात है।

राकेश कुमार
बीईईओ केतार।

Leave a Comment