तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
कानपुर/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा वाले सबस्टेशन तो नहीं बनवा पाए, इसलिए बिजली महंगी कर दी। समाजवादी सरकार बनी तो बिजली सस्ती होगी। हो सकता है कि बिजली फ्री भी कर दें। इसे घोषणापत्र में शामिल करेंगे। वह बुधवार को गुरसहायगंज स्थित कप्तान सिंह महाविद्यालय सराय प्रयाग में सभा को संबोधित कर रहे थे। संबोधन मे बोलते हुऐ उन्होने कहा कि
सपा सरकार बनी तो किसानों और आमजन को बिजली सस्ती की जाएगी। व्यवस्था हुई तो बिजली फ्री भी कर देंगे। भाजपा ने पेंशन बंद की है,उसे पुनः शुरू करेंगे और बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा चाहती कि प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर चले, यह तभी होगा जब यहां रोजगार होंगे,उद्योग होंगे।
भा.ज.पा पर कटाक्ष करते हुऐ उन्होने उपस्थित जन समूह से
सवाल पूँछा कि क्या आय दोगुनी हुई। अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए भाजपा नेताओं पर निशाना साधकर कहा कि यहीं गुरसहायगंज में भाजपा के एक बड़े नेता आए थे। यहां बोलकर गए थे कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। यहां किसान बैठे हैं,
वो बताएं कि कौन सी फसल की आय दोगुनी हुई। आलू का गढ़ है कन्नौज,क्या आय दोगुनी हुई? उन्होंने कहा कि सपा सरकार आएगी तो किसानों और नौजवानों के हित में काम करेगी।






