पीड़ित व्यक्ति ने ऑनलाइन शिकायत किया शक्तिनगर पुलिस जांच में जुटी,
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – श्रवण कुमार यादव
सोनभद्र / शक्तिनगर
एनसीएल खड़िया परियोजना में कार्य कर रही,ओवरबर्डन कंपनी वीपीआर कंपनी में भरत सिंह नामक व्यक्ति ने आईजीआरएस के माध्यम से शक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, कंपनी के अधिकारी कोटी साहब व कर्मचा toरी आनंद सिंह द्वारा लगातार मजदूरों के साथ अभद्रता कर मोबाइल लूटा जाता है,और ब्लैकमेल कर धन उगाही भी किया जाता है, पीड़ित व्यक्ति ने आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त तहरीर अनुसार वीपीआर अधिकारी कोटी साहब ने लड़ाई झगड़े में लिप्त आनंद सिंह को कंपनी में भर्ती अपने मंसूबे को अंजाम देने के लिए किया है। जो ड्यूटी के दौरान मजदूरों से सेफ़्टी नियमों का हवाला देकर जबरन मोबाईल छीन लेते हैं और फिर मोबाइल से व्यक्तिगत जानकारी निकालकर ब्लैकमेल जैसे कृत्य को अंजाम देते हैं,जयंत के एक मजदूर नेता द्वारा इन लोगों को सरंक्षण देता है जो कि आए दिन दबंगई करते हैं, वहीं,शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आइजीआरएस के माध्यम से वीपीआर के अधिकारी कोटी व कर्मचारी आनंद सिंह के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है, जिसे जांच कर कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, अब देखना यह है कि क्या वीपीआर कंपनी अपने पावर पैसे की वजह से बच जाता है,या पीड़िता को न्याय मिलता है।






