अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया गया अप्रेन्टिसशिप मेला का शुभारम्भ प्रभुनाथ चौहान ने किया

IMG-20211004-WA0046.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर, कौशल विकास मिशन गाजीपुर एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर गाजीपुर में अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया गया अप्रेन्टिसशिप मेला का शुभारम्भ प्रभुनाथ चौहान, उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश तथा सरिता अग्रवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, गाजीपुर द्वारा किया गया। इस मेला में मेसर्स सुखबीर एग्रो एनर्जी लि० ए० जी० आर आटो मोबाइल्स, लार्डस डिस्टेलरी, निलाम्बर फूड्स प्रा० लि० सहित 25 से अधिक नियोजक/अधिष्ठानों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 40 अभ्यर्थियों का चयन किया गया अन्य अभ्यर्थियों के बायोडाटा को भविष्यकालिक रिक्तियों के लिए जमा कराया गया। मेला में 21 अभ्यर्थियों को माननीय अतिथियों द्वारा आफर लेटर वितरण किया गया। मेला में लगभग 2100 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि महोदय ने औपचारिक शिक्षा के साथ कौशल प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश के आर्थिक विकास के लिए कौशलयुक्त कार्मिकों की जरूरत पर जोर दिया। माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रेरणा से कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए अप्रेन्टिसशिप के अवसर प्रदान किये जाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अप्रेन्टिशिप मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सरिता अग्रवाल ने युवाओं और उद्यमियों का आह्वाहन किया कि अप्रेन्टिसशिप हेतु प्रदान किये जा रहे अवसर का लाभ उठाये। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत रू0 1500.00 मानदेय तथा राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत रू0 1000.00 का मानदेय प्रदान किया जाता है, जो उद्यमियों के लिए प्रोत्साहन का कार्य करता है। इस अवसर पर आई0 आई0 ए0, गाजीपुर चौप्टर चेयरमैन वशिष्ट सिंह यादव, अक्षय कुमार दूबे, ओमप्रकाश गिरी, शशिकान्त सिंह, अंकुर साहू, भगवान दास यादव आदि वरिष्ठ उद्यमी तथा उपायुक्त उद्योग, जिला रोजगार सहायता अधिकारी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन तथा उद्योग विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार प्रजापति, जिला रोजगार सहायता अधिकारी द्वारा किया गया ।

About the Author

Leave a Reply