भारतीय परिधानों के इस देसी फ़ैशन-शो में केवल महिलाओं द्वारा प्रदर्शनी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

महानगरों में अक्सर देखा जाता है की बड़ी-बड़ी कम्पनियां अपना फ़ैशन-शो का कार्यक्रम आयोजित करती हैं, जिसमें देश-विदेश के मशहूर फ़ैशन डिज़ाइनर अपने द्वारा तैयार किए गए आकर्षक पोशाकों को बड़े-बड़े मॉडल के माध्यम से लोगों को दिखाने का काम करते हैं। एक ऐसा ही फ़ैशन-शो गाजीपुर के खुरपी गांव में आयोजित किया जाने वाला है, जिसकी तैयारी में गांव की होनहार बेटियों ने अभी से शुरु कर दिया हैं। भारतीय परिधानों के इस देसी फ़ैशन-शो में केवल महिलाओं द्वारा और महिलाओं के लिए बनाई गई चीज़ों की ही प्रदर्शनी लगेगी।

कार्यक्रम के आयोजक और समाजसेवी सिद्धार्थ राय ने बताया की यह पहल भी गांव की अर्थ व्यवस्था को मज़बूत बनाने और बहनों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है। अभी इसमें समय है, क्यूंकि इसमें हिस्सा लेने वाली बहनों की संख्या अधिक है और सभी अपने-अपने परिधान तैयार करने में लग गई है। आगे हमारा प्रयास है कि इन बहनों द्वारा बनाए गए परिधान बाज़ार में भी ख़रीद लिया जाए और आगे अगर सब कुछ अच्छा रहा तो इनके लिए शहर में एक दुकान भी इनके समूह के अपने नाम से खुलवाकर उपलब्ध कराई जाएगी, जहां गांव में तैयार किए गए आकर्षक भारतीय परिधानों को कम क़ीमत पर बेचा जाएगा। श्री राय ने बताया कि शीघ्र ही फैशन-शो कार्यक्रम की तिथि घोषित की जाएगी।

About the Author

Leave a Reply