तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
उत्तर प्रदेश
मानव अधिकार प्रोटक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता के नेतृत्व में आज दिनांक 3 अक्टूबर दिन रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए औद्योगिक मंत्री डॉ धर्मवीर प्रजापति के प्रथम आगमन पर फिरोजाबाद नगला बरी चौराहे पर कार्यकारिणी ने किया मालाएं पहनाकर एवं साफा बांधकर जोरदार स्वागत लखनऊ से आगरा वापसी हो रहे माननीय मंत्री धर्मवीर प्रजापति का भिन्न भिन्न जनपदों में हाईवे के किनारे कार्यकारिणी द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात दोपहर 2:00 बजे मंत्री जी का आगमन फिरोजाबाद नगला बरी चौराहे पर हुआ जहां संगठन की समस्त कार्यकारिणी महिला एवं पुरुष मौजूद रहे और डॉ धर्मवीर प्रजापति के मंत्री बनने की खुशी में मानव अधिकार प्रोटेक्शन द्वारा मिठाइयां भी वितरित की गई मंत्री डॉ धर्मवीर प्रजापति ने मानव अधिकार प्रोटेक्शन की कार्य कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की कहा जहां शासन और प्रशासन में बैठे तानाशाह अधिकारी पीड़ित लोगों की समस्या को नहीं सुनते हैं वहां मानव अधिकार प्रोटेक्शन की टीम उन तानाशाह अधिकारियों को सबक सिखाने का काम करती है और पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करती है हमारे देश में जनता की समस्या को निदान कराने के लिए मानव अधिकार प्रोटेक्शन काफी सक्रिय होकर कार्य कर रहा है हम तहे दिल से समस्त कार्यकारिणी को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और आज जो सम्मान पूरी टीम ने दिया है उसके लिए आभार प्रकट करते हैं स्वागत के समय प्रदेश संगठन मंत्री उ०प्र० श्री चंद्र प्रजापति, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मानसी गुप्ता, आगरा महानगर उपाध्यक्ष पिंकी अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष फिरोजाबाद ममता शर्मा, सदस्य कन्हैया लाल प्रजापति, राकेश कुमार, प्रगति शर्मा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष भारतेंद्र अग्रवाल’ राजू, महानगर उपाध्यक्ष फिरोजाबाद पवन अग्रवाल, डॉक्टर जी एस लहरी, अशोक शर्मा, संजय यादव, सुनील चौहान, मनोज कश्यप, अशोक श्रीवास्तव, सुनील शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी फिरोजाबाद, निर्मल जैन, श्याम सुंदर शर्मा, रामनरेश फक्कड़, विष्णु गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






