बीईईओ राकेश कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवाडीह मे नीरिक्षण किया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार – झारखण्ड

उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवाडीह के प्रधानाध्यापक अखिलेश मिश्र के द्वारा छड़ी का भय दिखाकर विद्यालय के बच्चों से कुल्हाड़ी एवं कुदाल देकर कटीली झाड़ियो के सफाई कराने के मामले को लेकर बुधवार को बीईईओ राकेश कुमार ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवाडीह का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आरोपी शिक्षक के सामने ही बच्चों से पूछताछ की जिसमें बच्चे प्रधानाध्यापक के भय के कारण बीईईओ के समक्ष खुलकर अपनी बात नहीं कर सके. भय के कारण बच्चों ने कहा कि हम सब मिलकर सफाई करते हैं. वही उस समय आश्चर्यजनक स्थिति बन गई जब कक्षा 7 के बच्चे सुबे के मुख्यमंत्री का नाम नहीं बता सके, साथ हीं 12 के बाद अगला अंक क्या होगा यह भी नहीं बता सके. बीईईओ राकेश कुमार ने कहा कि अभिभावक के आवेदन के आलोक में विद्यालय की जांच किया गया है. लंबे समय बाद विद्यालय खुलने के कारण बच्चे उक्त सवाल जबाक नहीं बता सके. शिक्षकों को सामान्य ज्ञान बताने के लिए निर्देशित किया गया है. उल्लेखनीय है कि 4 दिन पूर्व पाचाडुमर-परती पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क से सटे अमवाडीह विद्यालय परिसर में खतरनाक एवं घने झाड़ियों की सफाई प्रधानाध्यापक अखिलेश मिश्र के द्वारा छड़ी का भय दिखाकर बच्चों के हाथों में कुल्हाड़ी एवं कुदाल देकर कराया जा रहा था. जिसके बाद सड़क पर खड़े कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. जिसके बाद से शिक्षा विभाग की काफी किरकिरी हुई थी. इस घटना से गुस्साए प्रधानाध्यापक द्वारा थाने में इसकी लिखित शिकायत देकर तस्वीर खींचने वाले युवक पर कार्रवाई कराई गई थी. जिसके बाद से ग्रामीणों में प्रधानाध्यापक के विरुद्ध आक्रोश बढ़ गया. जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर चाइल्डलाइन की टीम ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की थी. जहां दर्जनों ग्रामीणों एवं बच्चों ने उक्त घटना की लिखित रूप से पुष्टि की है . उक्त घटना के बाद बीईईओ द्वारा विद्यालय के निरीक्षण को ग्रामीणों द्वारा मामले की लीपापोती के रूप में देखा जा रहा है.

Leave a Comment