तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारीयों की बर्चुवल कामकाजी बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे हुई।जिसमे जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने मंडलो मे मोर्चा गठन तथा वर्तमान समय मे चलाए जा रहे अभियानों की समिक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रम के सफलता की योजना रचना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की कल 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री जी के शिर्ष जनप्रतिनिधि होने के लगातार 20 वर्ष पूर्ण होने पर बुथ स्तर पर बैठक एवं प्रधानमंत्री जी को आभार, धन्यवाद पत्र एवं मै भी पन्ना प्रमुख कार्यक्रम के लिए प्रेरित किया।
बैठक का संचालन ओमप्रकाश राय ने तथा तकनीकी संचालन शोसल मीडिया सह संयोजक विनीत शर्मा एवं कार्यालय कर्मचारी विशाल वर्मा ने किया।बैठक मे जिला महामंत्री प्रवीण सिंह,अच्छे लाल गुप्त,राजन प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,कार्तिक गुप्ता सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित थे।






