तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
विंढमगंज – दुद्धी
यू तो खाकी की चर्चे सामने आते रहते हैं और सोनभद्र में भी कई ऐसी घटनाएं सामने आयी जिससे ख़ाकी चर्चा रही।लेकिन खाकी में भी कई ऐसे लोग आज भी है जिनकी दरियादिली देख लोग खाकी की मिशाल पेश करने पर जमकर सराहना करते नही थक रहे हैं।दर असल सोमवार को तहसील मुख्यालय पर आए विंढमगंज एसओ सूर्यभान की ड्यूटी तहसील गेट के आसपास लगी थी कि उनकी नजर एक सामान्य परिवार की छात्रा पर पड़ी जो एक कॉपी किताब की दुकान पर किताबों को बार बार देख रही थी लेकिन किताबों के महंगी दाम सुनकर वह बार बार निराश हो जा रही थी लेकिन उसकी पढ़ाई की इच्छा ने पुनः दुकान पर खिंच लायी।यह सब देख विंढमगंज थाना प्रभारी सूर्यभान ने लड़की को बुलाया और समस्या पूछा तो बालिका शर्माते हुए कुछ नहीं कह पा रही थी लेकिन थाना प्रभारी की दरियादिली देखकर वह अपनी स्थिति बतायी तो थाना प्रभारी ने तुरंत दरियादिली दिखाते हुए कहा कि बेटी तुम कॉपी किताब ले लो।यह सुनकर बालिका के आँखों में गरीबी की आंसू आ गई।थाना प्रभारी ने पूरी तरह से मदद का आश्वासन देते हुए कलावती पुत्री गणेश निवासी ग्राम भीसुर को
कक्षा 9 व कक्षा 11 की समस्त किताब एवं कॉपी तथा बैग आदि लगभग 2 हजार रुपये की खरीददारी करके बालिका को दिया और अपना नम्बर देते हुए कहा कि बेटी खूब मन लगाकर पढ़ना और जब भी मेरी सहायता की जरूरत हो तो बेहिचक हमसे मदद ले सकती हो।इस तरह विंढमगंज थाना प्रभारी की दरियादिली से प्रभावित बालिका ने थाना प्रभारी की जमकर तारीफ करते हुए नही थक रही थी। कलावती लिलासी के एक स्कूल में अध्ययन करती है।






