तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
श्री बंशीधर नगर – झारखंड
श्री बंशीधर नगर पंचायत के अनुबंध पर कार्यरत सफाई कर्मी का वेतन दुर्गा पूजा के अवसर पर 252 की जगह पर ₹294 का भुगतान प्रतिदिन की दर से मिला
पहले नगर पंचायत बंशीधर के सफाई कर्मी को 252 रुपए मिलता था इस दुर्गा पूजा के अवसर पर सफाई कर्मियों 294 का भुगतान मिला इससे सफाई कर्मियों मे हर्ष का माहौल देखा गया ।
इस बढ़ोतरी से नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को कुछ राहत की सांस मिलेगी नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में शिलान्यास का कार्यक्रम एक-दो दिनों में प्रारंभ होगा ।
जिसमे सड़क, नाली इत्यादि सुंदर नगर पंचायत के तहत बस स्टैंड ,टाउन हॉल ,मार्केट कंपलेक्स का निर्माण एक माह के अंदर प्रारंभ करने का प्रयास किया जा रहा है l
जिससे माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के कर कमलो से योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के लिए वाटर टावर का निर्माण होना है
जिससे पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में शुद्ध पेयजल घर घर नल जल योजना के तहत पहुंचाया जाएगा
14 वे15 वित्त आयोग की राशि से एक सप्ताह के अंदर निविदा की प्रक्रिया की जाएगी दीपावली के अवसर पर पूरे वार्ड में सोलर स्ट्रीट लाइट एवं बिजली लाइट का अधिष्ठापन कराया जाएगा जिससे से सुंदर पंचायत सुशोभित हो सके जिसके लिए मुझे लोग अध्यक्ष बनाए हैं वह सफल हो सके मैं सभी नगर पंचायत वाशियो के साथ में हूं ।





