|| कश्मीर में हो रहे लगातार हिंदुओं की हत्या के विरोध में विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया ||

PHOTO_COLLAGE1633783096934.png

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि – सोनभद्र

कश्मीर में हो रहे हैं लगातार आतंकी हमला व हिंदुओं की हत्या के विरोध में आज दुद्धी प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तथा अनुषांगिक संगठनों के द्वारा पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया तथा दुद्धी नायब तहसीलदार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने श्री संकट मोचन मंदिर से जुलूस की शक्ल में पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद भारत माता की जय के नारे लगाते हुए म्योरपुर तिराहे तक भ्रमण करते हुए तहसील चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका इस दौरान विहिप के नगर अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव व प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा हाल ही में आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों समेत तीन लोगों की की हत्या कर दी वह दो टीचरों की हत्या कर दी! जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है फिर भी आतंकी अपने हरकतों से बात नहीं आ रहा लगातार हो रहे हिंदुओं के हत्याओं खिलाफ आज पूरे देश में विश्व हिंदू परिषद वह बजरंग दल के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है कि हिंदू हित की रक्षा करते हुए जम्मू कश्मीर में सख्त निर्णय लेते हुए आतंकियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीप के पीयूष अग्रहरी मोहित जायसवाल अमृत अग्रहरी आमेश सिंह ऋषभ मिश्रा भाजपा से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुमार कुंदन सोशल मीडिया संयोजक कौशल प्रताप सिंह आईटी विभाग संयोजक अनुरोध भोजवाल भाजयुमो कोषाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी सेक्टर संयोजक रुपेश जौहरी सहित राहुल अग्रहरि अमित कुमार टूटू मौजूद रहे जब्ती इस कार्यक्रम के संयोजक दुद्धी प्रखंड के बजरंग दल संयोजक सोनू जायसवाल थे!!

About the Author

Leave a Reply