कब्बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

मरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बोगना के नवापुरा में जय मां काली कब्बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने फीता काट कर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक नें कहा कि युवा ही देश के भविष्य है और ऐसे युवा देश का नाम रोशन करते हैं। कहा कि अगर 2022 में सपा की सरकार बनेगी तो मैं बोगना को बोगना बना दूंगा और इस ग्राम सभा बोगना में एक मिनी स्टेडियम देने का काम करूंगा। इस अवसर पर पूर्व जिलापंचायत गुड्डू यादव, राम व्रत यादव, जिला पंचायत शैलेश यादव, रविन्द्र यादव, विधानसभा महासचिव जितेंद्र चौहान, ग्राम प्रधान दिनेश चौहान, बृजेश सिंह, आशीष गोंड, आशीष चौबे, ओमप्रकाश चौहान, रामकृत गोंड, युवजन सभा के ब्लाक अध्यक्ष विनोद कन्नौजिया, मुन्ना यादव एवं संतोष चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment