मुख्यमंत्री सामूहिक विवाहआर.टी.आई. मैदान में आयोजित दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारभ्भ किया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत आर.टी.आई. मैदान नवीन स्टेडियम गाजीपुर में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारभ्भ किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की उपस्थिती में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार सहित समस्त अधिकारीगण ने उपस्थित होकर नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवाद देते हुए उनके सुखमय भविष्य की शुभकामना दी। उन्होने कहा कि जितने जोडे़ आज विवाह के बन्धन में बंध रहे हैं वे एक दूसरे का सम्मान करते हुए अपने घर के बड़े बुजुर्गाे का सम्मान कर उनका भी आशीर्वाद लें। आज आर.टी.आई. मैदान नवीन स्टेडियम गाजीपुर में कुल 154 जोड़ो का सामुहिक विवाह कराया गया। विवाह कार्यक्रम में 02 मुस्लिम जोडे तथा हिन्दू जोडे 152 कुल 154 जोड़े शामिल हुए। सभी जोड़ों की कन्याओं ने अपने-अपने वर को वर मालायें पहनाई एवं हिन्दू कन्याओं का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार रस्मे अदा कर सम्पन्न कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत आज आर.टी.आई. मैदान नवीन स्टेडियम में जनपद के सभी विकास खण्डों ,नगर पालिका क्षेत्रों से आये 154 जोडों की शादियां करायी गयी जिसमें विकास खण्ड भांवरकोल क्षेत्र से 06, विकास खण्ड सादात से 01, विकास खण्ड मरदह से 18, विकास ।

Leave a Comment