कृतज्ञ जनपद वासियों ने किऐ श्रद्धा सुमन अर्पित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

कानपुर देहात/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

अपना दल कानपुर देहात जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभय पटेल के नेतृत्व में अपना दल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माननीय पंकज निरंजन जी के निर्देशानुसार अपना दल संस्थापक यशः कायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी की 12 वीं पुण्यतिथि परिनिर्वाण दिवस के रूप में जिला कार्यालय कानपुर देहात भोगनीपुर में बड़े धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिकंदरा विधानसभा प्रभारी श्रीमती शोभा पटेल मौजूद रही तथा जिले के समस्त क्षेत्र के लोग भारी संख्या में उपस्थित हुए मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नसीम निजामी जी दीपक निषाद अजीत कुमार विभाष सिंह चंदेल नितिन सचान शोभित यादव आशीष सचान धर्म प्रकाश सचान शैलेन्द्र कुशवाहा जितेंद्र सविता जे पी मोदी विनोद कटियार कान्धी आदि उपस्थित रहे । इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमेशा से कमेरा समाज की आवाज को पटेल जी ने पूरी मज़बूती से उठाया और अब इस कार्य मुहिम को हम सब मिलकर आगे बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपना दल पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा।

Leave a Comment