प्रधानाचार्य और शिक्षकों के सहयोग से स्कूल परिसर में मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डा.कलाम की प्रतिमा स्थापित

IMG-20211018-WA0015.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – महेन्द्रराज शुक्ल

कानपुर – उत्तर प्रदेश

राजकीय माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चौराई में प्रधानाचार्य और शिक्षकों के सहयोग से स्कूल परिसर में मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डा.कलाम की प्रतिमा स्थापित की गई। जिसका अनावरण प्रधान मो.खतीब के हाथों हुआ।शिक्षक स्टाफ के अलावा छात्र-छात्राओं व उपस्थित अभिभावकों ने पूर्व राष्ट्रपति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।इस अवसर पर शिक्षक अवध किशोर,शिक्षक आवास कुमार,राजेश मौर्य व मनीष सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।प्रधानाचार्य प्रमोद द्विवेदी ने पूर्व राष्ट्रपति डा.कलाम के जीवन में हुई कई घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि इनके जन्म तिथि को विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक विपिन श्रीवास्तव के निर्देशन में डा.एपीजे अब्दुल कलाम निबन्ध एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।अभय सिंह,तारिक,अंसार, मोइन,मुंसाद,धनराज, ओमप्रकाश व अन्य कई अभिभावक भी मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply