वृद्ध के सिर पर फावड़े से प्रहार कर किया हत्या बभनी थाना क्षेत्र के सुकरौन टोला की घटना

IMG-20211018-WA0018.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

बभनी/भाष्कर चतुर्वेदी
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी ग्राम पंचायत के सुकरौन टोला में रविवार की रात घर में सो रहे वृद्ध के सिर पर फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय रामदेव पुत्र चरकू वियार निवासी बभनी सुकरौन टोला अपने घर के अंदर चारपाई पर सो रहा था।रात में किसी ने सो रहे वृद्ध के सिर पर फावड़े से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।मृतक के बड़े लड़के शंकर ने बताया कि पिता जी अकेले रहते थे।हमलोग चारो भाई अलग अलग रहते थे।सुबह जब मेरी पत्नी यशोदा देवी पिता जी को नास्ता कराने आयी तो चारपाई पर सो रहे पिता के सिर पर चोट थी और चारपाई के नीचे काफी खून गिरा हुआ था।खून देखते ही यशोदा डर गई और काम करने गये अपने पति को जाकर बताई। पिता की मौत की खबर सुनते ही शंकर खैराडीह गांव से भागकर अपने गांव में पिता के घर आया।पिता के सिर पर फावड़े से चोट देखकर वह आसपास के लोगों को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। घटना की सूचना तत्काल लोगों ने बभनी पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह,उप निरीक्षक तेज बहादुर राय मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने घटनास्थल से फावड़े को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की हर विंदुओं पर बारिकी से निरीक्षण किया जा रहा है। बहुत जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जायेगा।

About the Author

Leave a Reply