बीडीओ ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

IMG-20211018-WA0020.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार – झारखण्ड

केतार प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में सोमवार को बीडीओ मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई।उक्त बैठक में मुख्यमंत्री कृषि सृजन रोजगार योजना के अंतर्गत सभी पंचायतों के एसी/एसटी के दो -दो लाभुकों को 40प्रतिशत अनुदान पर पांच लाख तक लोन दिया जाएगा। वहीं मनरेगा योजना के अंतर्गत टीसीबी, मेडबंदी,नाली निमार्ण,रेन वाटर, सोखता योजना का स्वीकृति देकर योजना शुरू करने का निर्देश दिया।ताकी स्थानीय मजदूरों को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।वहीं बीडीओ ने प्रखंड कर्मियों व मुखिया को अपने अपने पंचायतों मे वीर शहीद पोटो खेल के तहत सरकारी भुमि में दो दो खेल मैदान का निर्माण कराने का भी निर्देश दिया। वहीं उन्होंने सभी पंचायतों में 50-50 मेडबंदी योजना जेएस एलपीएस के सहयोग से शुरू करने को कहा।जिस योजना का 90 प्रतिशत भुगतान हो गया है उस योजना को बंद करने का निर्देश दिया। और मनरेगा में फर्जी भुगतान पर रोक लगाने को कहा।उन्होंने सभी रोजगार सेवकों को बागवानी योजना का स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया।वहीं अधुरे व लंबित आवास योजनाओं को पुर्ण कराने को कहा।इस मौके पर बीपीओ मनोज कुमार,जेई आनंद कुमार, पंचायती राज प्रखंड समन्वयक राकेश कुमार, रविरंजन कुमार,राम कुमार प्रजापति, धिरेन्द्र विश्वकर्मा, पंकज सिंह, कम्प्यूटर आॅपरेटर श्रीकांत सिंह, मुखिया अनिल पासवान, चंद्र देव उरांव, मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मदेव गुप्ता,गुडन पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About the Author

Leave a Reply