वज्रपात की घटना से मृत ददई मेहता

IMG-20211019-WA0029.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार – झारखण्ड
थाना क्षेत्र के चौरा ग्राम निवासी ददई मेहता उम्र 50 वर्ष की मौत वज्रपात से हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार ददई मेहता प्रतिदिन की भाँति गाय एवं बकरी लेकर समीप के चौरा पहाड़ी के पास चराने के लिये ले गये थें. जहां अचानक बारिश होने लगी. बारिश में भींगने से बचने के लिए ददई मेहता एक पेड़ के नीचे छिप कर बैठ गये. जहां रिमझिम बारिश के बीच अचानक बज्रपात हो गई. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. जिसे देख आस-पास छिपे अन्य चरवाहे तथा ग्रामीणों ने मृतक को घर तक लाया. उक्त घटना से अचानक गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है.।

About the Author

Leave a Reply