तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार – झारखण्ड
गढ़वा जिला के केतार प्रखंड के सुप्रसिद्ध श्री मां चतुर्भुजी शक्तिपीठ में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष आनंद प्रसाद ने अपने परिवार के साथ माँ भगवती का दर्शन कर पूजा अर्चना किए।
उन्होंने कहा की माता का दर्शन करने की अभिलाषा बहुत पहले से थी। परंतु माता की बुलावा नहीं आने के कारण मैं नहीं आ पाया आज मां का बुलावा हुआ सपरिवार माता के दर्शन करने एवं पूजा-अर्चना करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ।उन्होंने मंदिर विकास समिति एवं मुख्य पुजारी से प्रभावित हुए।
शक्तिपीठ के विकास समिति के लोगो ने मुख्य न्याययिक दंडाधिकारी संतोष आनन्द प्रसाद को माता का फोटो और शॉल देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर माँ चतुर्भुजी शक्तिपीठ के विकास समिति अध्यक्ष विक्रमा सिंह, उपाध्यक्ष हेमंत पाठक,सदस्य रामप्रवेश ठाकुर,ज्वाला कुमार,थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि अपने दल बल के साथ उपस्थित थे।






