आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ किसान की मौत,परिजनों में कोहराम

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र

विंढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव में आज मंगलवार को बारिश होने के दौरान बिजली गिरने से एक अधेड़ किसान बुरी तरह से झुलस गया।बिजली गिरने की आवाज सुनकर जब तक लोग घटना स्थल पहुचते तब तक गाय चरा रहे किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल एवं थाने को दे दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवदास पुत्र फजीहत उम्र करीब 56 वर्ष अपने घर से कुछ दूर नहर के करीब गाय चरा रहा था कि बारिश होने लगी उसी दौरान अचानक गरज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन दहाड़े मार मार कर रोने बिलखने लगे।

About the Author

Leave a Reply