महिलाओं को मुर्गी पालन हेतु चुंजे एवं दवा राशन वितरित

IMG-20211019-WA0045.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी – सोनभद्र

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आज सोमवार को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने मुर्गी पालन के लिए 40 महिलाओं को चुंजे एवं दवा राशन वितरित किया।
पशुपालन विभाग से उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने इसके पूर्व महिलाओं को कुक्कुट पालन पर प्रशिक्षण दिया था।उन्होंने बताया कि चयनित लाभार्थियों एवं पशु सखियों को कुक्कुट पालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पिंजरे की व्यवस्था, चूजों का रखरखाव, आहार, उन्हें लगने वाले विभिन्न टीकों के बारे में बताया गया ।बताया कि इससे समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और रोजगार सृजन होंगे।उन्होंने कहा कि महिलाओं को आजीविका मिशन के माध्यम से सरकार रोजगार से जोड़ रही है।महिलाएं इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजूबत कर सकती है।उन्होंने कहा कि सरकार की अधिकांश योजनाओं में समूह की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती हैं।इस मौके पर राजकीय पशु चिकित्सालय के कर्मचारी गण व अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply