तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
कानपुर/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल
शहर में पिछले कुछ दिनों से बिगड़ी शहर की हवा बेहतर हो गई है। दो दिन से हो रही बारिश ने वायु प्रदूषण के खतरे को धो डाला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नेहरू नगर,किदवई नगर, आइआइटी और एनएसआइ के मानीटरिंग स्टेशनों की रिपोर्ट ने वायु गुणवत्ता बेहतर होने की पुष्टि की है। यह स्थिति वर्षा होने तक अच्छी रहेगी।नवरात्र मेला, रामलीला,दशहरे के दौरान पीएम 2.5, पीएम 10,नाइट्रोजन डाईआक्साइड,सल्फर डाईआक्साइड,कार्बन डाईआक्साइड समेत अन्य गैसों का स्तर मानक से कई गुणा ज्यादा मिली थी। वाहनों की आवाजाही और सड़क किनारे उड़ती धूल ने अतिसूक्ष्म तत्वों का घनत्व बढ़ाकर रख दिया। दशानन के पुतलों के दहन ने वायु गुणवत्ता सूचकांक को बिगाड़ दिया। हवा में प्रदूषण का स्तर मानक से दो से तीन गुना अधिक हो गया। अमूमन यह हालात नवंबर में होते हैं, लेकिन इस बार तेजी से बढ़ते वायु प्रदूषण ने चिंता के हालात पैदा कर दिए। बच्चे, बुजुर्ग, दमा के रोगी, टीबी के मरीजों के लिए हवा नुकसान पहुंचा सकती थी। चक्रवाती तूफान जवाद की वजह से दो दिन से बारिश हुई, जिसने वातावरण को बेहतर कर दिया।






