तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
दुद्धी को जिला बनाया जाने की मांग की याद ताजा कराने को लेकर भाजपा के नेता और सांसद मनोज तिवारी से दिल्ली में जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राज कुमार अग्रहरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सांसद मनोज तिवारी से मुलाकात कर जिला बनाए जाने की मांग से संबंधित एक ज्ञापन मनोज तिवारी को सौंपाl जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राज कुमार अग्रहरी ने दिल्ली में मुलाकात के बाद मनोज तिवारी को याद दिलाया कि 2017 के हुए विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में मनोज तिवारी जी आप आए थे और चुनाव में आपने क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो दुद्धी को जिला बनाया जाएगा लेकिन सरकार के साडे 4 साल हो गए लेकिन अभी तक सरकार ने जिला नहीं बनाया और विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने वाले हैं lसांसद मनोज तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को भरोसा दिया कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री जी से बात करके चुनाव के बाद पहल कर जिला बनाया जाएगाl प्रतिनिधिमंडल में जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राज कुमार अग्रहरी सोना बच्चा अग्रहरी सुरेंद्र अग्रहरी के अलावा कई सदस्य मौजूद रहेl बता दे की दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति तीन दशक से आंदोलन कर मांग जिले के लिए कर रहा है लेकिन अभी तक जिला नहीं बनाया जा सका ।






