तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
मुहम्मदाबाद तहसील के ग्राम शेरपुर कलां से लेकर कुण्डेसर के बीच निर्माणाधीन सड़क में करोड़ों का भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीम से जांच कराने का आदेश दे दिया है। जानकारी के अनुसार शेरपुर कलां से लेकर कुण्डेसर तक का सड़क निर्माण लोक निर्माण विभाग गाजीपुर सीडी-थ्री के तत्वावधान में किया जा रहा था इस सड़क की लागत 4 करोड़ 19 लाख रुपया है। आज 27 अक्टूबर को 2021 को पंकज उर्फ चिंटू राय पुत्र नागेंद्र राय निवासी शेरपुर कला थाना भांवरकोल गाजीपुर मोबाइल नम्बर 7234000009 ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के आवास पर मिलकर सड़क निर्माण में हो रहे अनियमितता को लेकर एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमे बताया गया कि यह सड़क मेसर्स राहुल कंस्ट्रक्शन के द्वारा निर्माण किया जा रहा है और इस निर्माण में जेई राजेश यादव, व एई और ठेकेदार ने साजिश कर के बजट व गुणवत्ता को दरकिनार करते हुए घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग कर मानक का अनदेखा करते हुए सकड़ का निर्माण हो रहा है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। पंकज राय ने निर्माण के सम्बंधित जिलाधिकारी को कई फोटोग्राफ भी दिखाया। इसके बाद जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मुहम्म्दाबाद के नेतृत्व में दो इंजीनियर्स की टीम गठित की जो सड़क निर्माण व सामग्री की जांच करके रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट के आधार कड़ी कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि घटिया सड़क निर्माण की सूचना मिलते ही एसडीएम मुहम्म्दाबाद के नेतृत्व में जांच के आदेश दे दिये गये हैं। जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होने कहा कि विकास कार्यो में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।






