चोरी की दस मोबाइल के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

सादात थाना पुलिस ने की देर शाम बड़ागांव पुलिया के पास से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की दस मोबाइल बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सादात थाना के उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव हमराहियों के साथ देर शाम क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के मखदूमपुर बाजार से आगे पेट्रोल पम्प बड़ागांव पुलिया के पास दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक ने बताया गिरफ्त में आए अभियुक्तों में नंदगंज थाना क्षेत्र के मऊपारा गांव निवासी बृजेश भारती और सादात थाना के बरहपुर मठिया निवासी रजनीश कुमार राम शामिल है। इनके पास से विभिन्न कंपनियों का चोरी दस मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल अशोक कुमार यादव, कांस्टेबल अतुल सिंह, कांस्टेबल शुभम गौतम और कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल थे।

Leave a Comment