तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
ग़ाज़ीपुर में सभा बिंदवालिया उपकेंद्र रौजा पर विद्युत मेगा कैम्प लगाया गया जिसमें कुल कैम्प में 44 उपभोक्ता आये जिसका मौके पर 30 लोगो का छूट में लाभ देते हुवे दो लाख पचास हज़ार जमा कराया गया एव पांच लोगों का मौके पर परिसर में विभागीय मीटर लगाया गया। अवर अभियंता रौजा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आज ग्राम सभा विंदवालिया मे मेगा कैम्प लगाकर गांव में विजली चेकिंग किया गया जो मौके पर पांच लोग बिना कनेक्शन लिए हुवे विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़े गए जिनका विद्युत चोरी में विजिलेंस थाना रौजा पर एफआईआर दर्ज कराया गया।आगे उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा एकमुश्त समाधान योजना लागू है जिसका अंतिम डेट 30 नवंबर है सभी बकायेदार उपभोक्ता अपना अपना बकाया बिल का भुगतान छूट का लाभ लेते हुवे अवश्य जमा कर दे एव जिसका जिसका अवैध कनेक्शन है वे लोग तत्काल अपना विद्युत कनेक्शन करा लें एव विभागीय कार्यवाही एव एफआईआर से बचे। कैम्प में मुख्य रूप से ऑपरेटर विश्वजीत सिंह एव समस्त संविदा कर्मी मौजूद रहे।






