तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
विंढमगंज सोनभद्र/( राकेश कुमार) विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुली स्थित शिवम इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा संदर्भ चलीत मिशन अभियान फेज, 3 के तहत छात्राओं को सुरक्षा के गुण सिखाए गए| कार्यक्रम को संबोधित करते हुए|विढमगंज थाने के महिला कास्टेबल प्रिसी सिहं ने कहा सरकार द्वारा छात्राओं, महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं सुरक्षा की दृष्टि से वूमेन पावर लाइन(1090) महिला हेल्पलाइन(181) मुख्यमंत्री जन शिकायत (1076) इत्यादि नंबर जारी की गई है| इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिभुवन सिंह अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे|






