तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर। सादात शादियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इन्द्रपुर छीड़ी के सिवान में मंगलवार की सुबह एक युवक का पेड़ से लटकता शव पाये जाने से समूचे इलाके में सनसनी फैल गयी। सुबह खेत की तरफ निकले ग्रामीणों ने पेड़ से युवक का शव लटकता देख शोर मचाया, जिसे सुनकर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मृतक की शिनाख्त इन्द्रपुर छीड़ी गांव निवासी अरविंद पाल (21) पुत्र विनोद पाल के रूप में की गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। शव की हालत देखने से हत्या की आशंका जताई जा रही है फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुटी है।






