तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – दुल्लहपुर
आज रात को दुल्लहपुर थाना जलालाबाद पुलिस चौकी अंतर्गत हरदासपुर खुर्द कोल्ड स्टोर चट्टी पर अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया हैं रोज की भांति शाम को दुकान बंद कर दुकानदार उपेंद्र कुमार वापस चले गए लेकिन जब सुबह आए तो उन का स्टर नीचे से 2 फुट खुला हुआ था यह देख हक्का बक्का रह गए स्टर पूरा खोलकर अंदर देखे तो कुछ मोबाइल व कीमती सामान चोर चुरा ले गए थे जिसकी सूचना 112 नंबर व जलालाबाद पुलिस चौकी पर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित सूचना दी गई इस क्षेत्र में पिछले एक-दो माह में ट्यूबेल का समरसेबुल पम्प, घर में घुस कर जेवर,आलमारी का लॉक तोड़ कर पैसा, ट्यूबेल में लगा स्टेप्लाइजर,गुमती का ताला तोड़ कर कीमती सामान पैसा आदि कई दर्जन चोरियां घटना स्थल के आस-पास ही हुई है लेकिन किसी भी चोरी का अब तक पुलिस द्वारा सही खुलासा नहीं हो पाया है जिससे बेखौफ चोर जगह जगह घटना को अंजाम दे रहे हैं जिससे दुकानदार सहित आम जन में भय व्याप्त है।






