उगते सूर्य को अर्घ्‍य के साथ छठ महापर्व संपन्‍न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

सादात – गाजीपुर

लोक आस्था का महापर्व छठ गुरुवार को अरुणोदय बेला में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। सुबह करीब 06 बजकर 41 मिनट पर सूर्योदय होने के साथ ही अर्घ्यदान का क्रम आरंभ हो गया। इसके बाद व्रती व उनके स्वजनों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर खुद के लिए और समाज व देश के हित की कामना की। इससे पहले अलसुबह से ही श्रद्धालु अपने समीपवर्ती छठ घाटों पर पहुंचने लगे थे। नगर स्थित थाना पोखरा, महावीर पोखरा, कोइरिया पोखरा, भोला साव पोखरा, अमरहिया पोखरा के साथ ही समस्त गांवों के तालाब पोखरे के घाटों पर रोशनी व साफ सफाई आदि की व्यवस्था होने से यहां का दृश्य मनोहारी लग रहा था। भक्ति भाव माहौल में विधि-विधान से सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती अपने-अपने घरों की ओर लौट गए। व्रतियों ने स्वजनों में प्रसाद वितरण कर खुद भी इसे ग्रहण कर पारण किया। इस अवसर पर पटाखे भी खूब फूटे।

Leave a Comment