भाजपा युवा मोर्चा दुद्धी द्वारा भाजपा के सदस्यता महाभियान का जिलाध्यक्ष भाजपा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

कुमार कुन्दन मण्डल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में मुख्यातिथि श्रीअजित चौबे जिलाध्यक्ष भाजपा ने फीता काटकर भाजपा सदस्यता अभियान का आगाज किया तथा सैकड़ो लोगों को संगठन का सदस्य बनाया ।
इस मौके पर उपस्थित अजित चौबे जिलाध्यक्ष भाजपा ने बताया की भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसमे कार्यकर्ता ही नेता होता है। कार्यकर्त्ता के मेहनत से ही भाजपा चुनाव को जीतती है और पुनः कार्यकर्ता के लगन और मेहनत से तथा सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के दम पर 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनेगी ।
सुमित सोनी जिलाउपाध्यक्ष युवा मोर्चा व कुमार कुन्दन ने संयुक्त रुप से कहा कि भारतीय जनता पार्टी में एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता को पार्टी कभी भी बड़ा जिम्मेदारी दे देती है। सदस्यता ग्रहण करने के लिए अपने मोबाइल से निःशुल्क 7505403403 मिस्डकॉल करना होता है जिसमे आपको मैसेज के जरिये आपकी सदस्यता क्रमांक प्राप्त हो जाती है जिससे भाजपा के सदस्य बन जाते है। तथा यह पार्टी समाज के सबसे पिछड़े और अंतिम व्यक्ति की चिंता करने वाली पार्टी है। इस मौके पर मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा दीपक गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा त्रिभुवन यादव,रामसागर जायसवाल,आशीष जायसवाल,आमेश सिंह,महामन्त्री मनोज पाण्डेय,मंत्री आलोक गुप्ता,विवेक गुप्ता,कोषाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित हुए ।

Leave a Comment