तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। नवागत सदर तहसीलदार अभिषेक कुमार राय ने तहसील में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुसार कार्य करने के लिए कटिबद्ध हैं। शासन के निर्देशानुसार राजस्व सहित अन्य मामलों का आपसी समझौता कराकर विवाद का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तहसील में दलाली और कमीशनखोरी किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी। यदि इस संबंध में किसी भी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिलती तो संबंधित के खिलाफ जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर उक्त के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। वरासत, खसरा, दाखिल-खारिज के अलावा पैमाइस सहित अन्य कार्यों के नाम पर जनता से सुविधा शुल्क लेने वाले कर्मचारी किसी हाल में बक्से नहीं जाएंगे। शासन की योजनाओं को उच्च प्राथमिकता पर रखा जाएगा। मालूम हो कि जौनपुर और सोनभद्र के बाद श्री राय की तैनाती यहां हुई है।






