सिंह हॉस्पिटल T20 कप श्रृंखला के अंतर्गत आज उद्घाटन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। सिंह हॉस्पिटल T20 कप श्रृंखला के अंतर्गत आज उद्घाटन मैच महावीर अकादमी और सचिन क्रिकेट अकादमी के बीच स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान पर खेला गया। जिसमें महावीर अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में सचिन क्रिकेट एकेडमी ने सोनू स्टार (65 रन) और संदीप मौर्या (21 रन) की बदौलत 172 रन का लक्ष्य महावीर अकादमी को दिया । महावीर अकादमी की ओर से अमन कुमार ने 2 विकेट आनंद यादव ने 2 विकेट और अजीत यादव ने 2 विकेट लिए । जवाब में 172 रनों का पीछा करते हुए महावीर अकादमी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 107 रन बनाकर आल आउट हो गई । महावीर अकादमी की ओर से अजीत यादव ने 45 रनों का योगदान दिया । सचिन एकेडमी की ओर से इरशाद अंसारी ने 4 विकेट प्राप्त किए । सिंह हॉस्पिटल T20 कप का दूसरा मैच सीपीसी और जीएसए एकेडमी के बीच खेला गया । जिसमें जीसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । जीसीए ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 109 रनों का लक्ष्य दिया । जीसीए  की ओर से प्रिंस साहू ने 27 रन का योगदान दिया । सीपीसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजित मौर्य ने 5 विकेट लिए । लक्ष्य का पीछा करते हुए सीपीसी ने प्रशांत के आतिशी 53 रनों की बदौलत 11.1 ऊपर में ही 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। पहले मैच का मैन ऑफ द मैच इरशाद अंसारी तथा दूसरे मैच का मैन ऑफ द मैच अजय मौर्या को दिया गया। सिंह हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तथा आज के मुख्य अतिथि डॉ0 राजेश कुमार सिंह ने मैच से पूर्व सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और पूरे मैच का लुफ्त उठाया । पत्रकारों से बात करते हुए श्री सिंह ने कहा कि गाज़ीपुर जनपद में क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है एवं भविष्य में बेहतर क्रिकेट को देखा जाएगा। इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार सिंह सीपीसी के अध्यक्ष शाश्वत सिंह, इमदाद हुसैन, संजय राय, रंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Comment