तीन दिवसीय नाटक कला का हुआ उद्घाटन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

विढमगंज सोनभद्र (राकेश कुमार) विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरूखाड में शुक्रवार को तीन दिवसीय नाटक कला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य आशा देवी ने फीता काटकर किया| निराला अभीन नाटक कला समिति के तत्वधान में आयोजन हुआ| जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि नाटक को केवल मनोरंजन तक सीमित ना रखें आत्मसात किया जाए| आज जो नाटक मनजीत है उसका मुख्य उद्देश्य अच्छे कर्मों का परिणाम व खराखराबो कर्मों का परिणाम होता है| ग्राम प्रधान विमल यादव ने कहा कि नाटक कला एवं मानव जीवन में गहरा संबंध रहता है| बदलते परिवेश में हम इस कला को जीवन बनाए रखने के लिए जन सहयोग जरूरी है| इससे सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध समाज को खड़ा करने में नाटक कला का बहुमूल्य योगदान रहता है| यह तो हमारा सौभाग्य है कि जोरूखाड जैसे छोटे गांव में ग्रामीणों प्रतिभागियों द्वारा कला को प्रदर्शित किया जाता है| इस मौके पर बिरजू राम, सुरेश राम,जोखु राम, भोलाराम, अन्य सैकड़ों लोग ग्रामीण मौजूद रहे|

Leave a Comment