यातायात सुरक्षा के लिए वाहन चालकों में पम्पलेट बाटकर विढमगंज थानाध्यक्ष सूर्यभान ने किया जागरूक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

विढमगंज /सोनभद्र(राकेश कुमार) विढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड बॉर्डर पर सभी वाहन चालकों पंपलेट बांटकर थाना अध्यक्ष सूर्यभान ने चालकों को यातायात सुरक्षा को लेकर नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक| उन्होंने कहा कि कभी भी बिना हेलमेट वाहन बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए| साथ में डीयल होना आवश्यक है उन्होंने चालकों को प्रेरित किया कि नशीला पदार्थ का सेवन करके कभी भी गाड़ी नहीं चलाएंगे| क्योंकि अधिकांश दुर्घटना इसी की वजह से होती है| थाना अध्यक्ष ने नवंबर माह में चलाए जा रहे यातायात सुरक्षा तथा वाहन चलाते वक्त बरती जाने वाली सावधानियां पर विशेष रूप से चर्चा की| कुछ दिन बाद रैली के माध्यम से यातायात नियमों का पालन जागृत करने के लिए आम आदमी को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा| इसके अलावा कांस्टेबल विजय, अशोक कुमार यादव, सहित दर्जनों चालक ग्रामीण मौजूद रहे|

Leave a Comment