म्योरपुर खेल मैदान में हुआ एक दिवसीय कार्यक्रम

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

म्योरपुर (मिथलेश कुमार)

आज स्थानीय म्योरपुर ब्लाक के म्योरपुर खेल मैदान पर एक दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता एव शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ एव विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर शुषमा सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया ।इसके बाद आसमान में गुब्बारे उड़ाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का शिक्षा विभाग द्वारा माला पहनाकर एव अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।इस खंड स्तरीय प्रतियोगिता में म्योरपुर ब्लॉक के आठो न्याय पंचायत के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।न्याय पंचायत वार बच्चों ने अपने अपने न्याय पंचायत के बैनर के साथ खेल मैदान में रैली के माध्यम से खेल मैदान का चक्कर लगाया।नृत्य में बालिकाओं ने काफी अच्छी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता में 100,200, 400 मीटर लम्बी दौड़,गोला फेंक,हैमर थ्रो,कुर्सी दौड़,खो-खो,कबड्डी,रंगोली प्रतियोगिता,नृत्य प्रतियोगिता इत्यादि में बच्चों ने प्रतिभाग किया है।उद्धाटन के मौके पर मुख्य अतिथि मानसिंह गोंड़, विशिष्ठ अतिथि शुषमा सिंह,अवनी कुमार,दीपक सिंह,गणेश जायसवाल,ओम प्रकाश सिंह (एसआई )सुधीर कुमार,दीपक गोंड़,जीतसिंह खरवार,शेषनाथ तिवारी,सुग्रीव शर्मा,इकरार हुसैन,राकेश सिंह,शीतल दहलान,शारदा प्रसाद,सीमा सिंह,नीलम कुशवाहा,सरला,आभा पांडेय,महेंद्र ,अशोक मिश्र,अजय कुमार,विशाखा राय ,अमित रावत,इत्यादि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन रजनीश श्रीवास्तव ने संप्पन किया।

Leave a Comment