बाइक की टक्कर में चालक घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार थाना क्षेत्र के बतो कला मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसे केतार पुलिस के द्वारा पुलिस के गाड़ी से इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घायलों में श्री बंशीधर नगर के हेन्हो ग्राम निवासी अनुप प्रसाद तथा जितेंद्र यादव का नाम शामिल है। घटना के बारे में बताया गया कि अनुप प्रसाद छाता कुण्ड ग्राम से वापस अपने घर श्री बंशीधर नगर जा रहे थे। जबकि दूसरी ओर पाचाडुमर की ओर से कैमूर जिला के सड़की गांव निवासी जितेंद्र यादव परतीकुश्वानी गांव की ओर जा रहा था. इसी बीच बतो कला मोड़ के समीप दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। उक्त घटना में हेन्हों ग्राम निवासी अनूप प्रसाद की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Comment