तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार
भवनाथपुर – झारखण्ड
भवनाथपुर पँचायत में प्रखण्ड कर्मी व मुखिया के मिलीभगत नाली मर्मति योजना में एसडीओ के रोक के बाउजूद एक लाख बीस हजार रु भूतगतान करने की शिकायत श्री बंशीधर नगर एसडीओ से की गई है ।दिए आवेदन में राकेस रंजन ने कहा है कि भवनाथपुर मुखिया के द्वारा बिना लाभुक समिति का गठन किये अपने निजी फायदा के लिए पँचयत में सड़क ,नाली , सोलर जलमीनार ,हैंड पम्प लगाया गया है जिसमे ताजा मामला मुख्य बाजार में पूर्व में पीडब्ल्यू डी से नाली निर्माण हुआ था जिसमे 15वे वित्त से मुखिया मधुलता के द्वारा ल्याकत अंसारी के घर से दरगाही के घर तक दो लाख पचास हजार की लागत से नाली मर्मति कार्य किया गया है जिसकी शिकायत के बाद श्री बंशीधर नगर एसडीओ ,बीडीओ भवनाथपुर के द्वारा योजना स्थल का निरीक्षण के बाद राशि भुगतान पर रोक लगाई गई थी ।परन्तु पँचायत के सचिव अजित सिंह के द्वारा सभी नियमो को दरकिनार कर एक लाख बीस हजार रु भुगतान कर दिया गया है इसकी जांच कर सम्बंधित लोंगो पर करवाई की मांग किया है ।
क्या कहते हैं मुखिया
इस पर मुखिया मधुलता ने कहा कि बीडीओ के द्वारा जांचों उपरांत ही एमभी के अनुरूप पँचायत सचिव व एसओ के द्वारा भुगतान किया गया है ।कोई गड़बड़ी नही हुई है ।
- क्या कहते हैं *
सचिव अजित सिंह ने बताया की एसओ भुनेश्वर सिंह के जांच प्रतिवेदन के बाद ही भुगतान किया गया है ।श्री बंशीधर नगर एसडीओ के द्वारा भूतगतान पर रोक लगाने की कोई जानकारी हमें नही है ।






