तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
गढ़वा — गढ़वा केतार। थाना क्षेत्र में खरौंधी थाना क्षेत्र के हरिहरगंज निवासी रमेश विश्वकर्मा 30 वर्ष पिता भईया राम विश्वकर्मा की शव केतार थाना के योगियावीर सूर्य मंदिर के समीप मोटरसाइकिल के पास गड्ढा में पाया गया।इसकी सूचना आसपास के गांव में आग की तरह फैल गई हालांकि रमेश विश्वकर्मा की मौत का पुष्टि नही हो पाया है।कुछ लोगो का कहना है कि कल शाम में यह व्यक्ति पाचाडुमर अपने साढ़ु के घर से अपने घर की ओर जा रहा था।तभी एक्सीडेंट हुआ होगा।रात भर शव गड्ढे में पड़ा रहा।11 बजे इसकी सूचना स्थानीय के द्वारा फैलाई गई। प्रशासन को सूचना मिलते ही शव को अपने कब्जे में लेकर अनुसंधान जारी किया है।समाचार लिखे जाने तक मृतक की पत्नी घटना स्थल पर पहुच चुकी है।इनका रो रोकर बुरा हाल हो गया हैं।






