तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर। थाना कोतवाली जनपद पुलिस द्वारा आलमपट्टी स्थित ममता धाम मन्दिर से चोरी किये गये 02 चाँदी मुकुट व 01 सोने का मंगलसूत्र के साथ 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्या के कुशल नेतृत्व म चौकी प्रभारी रजदेपुर उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा टीम के साथ चीतनाथ पर भ्रमणशील होकर आपस मे अपराध अपराधियो के सम्बन्ध मे बातचीत कर रहे थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की एक महिला जो अपने साथ मे 02 चाँदी के मुकुट व 01 सोने का मंगलसूत्र सोनार गली मे बेचने के फिराक मे हैं सूचना पर पुलिस टीम सब्जी मण्डी मोड़ सोनार गली के पास पहुची तो एक महिला अपने हाथ में एक थैले मे कुछ लिये हुए दिखाई दी । उस महिला को गिरफ्तार कर नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गयी तो पकड़ी गयी महिला ने अपना नाम निशा उर्फ अनामिका पत्नी प्रभुनाथ राय निवासी तुलसीसागर थाना कोतवाली गाजीपुर मूल पता मुहल्ला सीतापुर सदर अस्पताल जिला बलिया बताया तथा तलाशी मे हाथ में लिये थैले से 02 चाँदी के मुकुट व 01 सोने का मंगलसूत्र के बारे मे पूछा तो उपरोक्त महिला ने बताया कि यह दोनो मुकुट और मंगलसूत्र मैने दिनांक 10.11.2021 को डाला छठ के दिन आलमपट्टी स्थित ममता धाम मंदिर की मूर्ती से चोरी किये थे जिन्हे आज यहा बेचने आयी थी किन्तु आपने पकड़ लिया । अभियुक्ता के कब्जे से 02 मुकुट चाँदी व 01 अदद मंगल सूत्र सोना का बरामद हुआ ।






