महुली में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ खुली बैठक का आयोजन बैठक में ग्रामीणों ने चढबढ़ कर लिए हिस्सा, लिखवाए प्रस्ताव

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी विंढमगंज/सोनभद्र।विकास खण्ड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली में आज पूर्व सूचना के तहत पंचायत भवन में खुली बैठक का आयोजन सम्प्पन किया गया। बैठक में पहुंचे ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल व सचिव अरशद खान ,पंचायत मित्र तथा सदस्यों की उपस्थिति में बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। बैठक में मौजूद ग्रामीण चढबढ़ कर अपनी अपनी क्षेत्र में पीसीसी रोड, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, सिंचाई कूप, मनरेगा से संबंधित कार्य को लिखवाये। ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने बताया कि खुली बैठक पंचायत भवन महुली में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और खुली बैठक में आये हुए प्रस्ताव के अनुसार आगे की कार्य करवाया जायेगा। बैठक के दौरान सदस्य – बुधनाथ, मनोज कन्नौजिया, ईश्वरी यादव ,प्रभाकर,सूरज कन्नौजिया,अमर विश्वकर्मा,अमानुल्ला, अनुज कुमार,सुरेन्द्र भारती, सोभनाथ भारती तथा ग्रामीण – वीरेंद्र कन्नौजिया, विनय कन्नौजिया, राजकिशोर कन्नौजिया,विवेक कन्नौजिया, शेकरार अहमद,रमेश गुप्ता,अरुण गुप्ता,कमलेश यादव,अमित जायसवाल।रंजीत जायसवाल अनिल जायसवाल।महेंद्र जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment