तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय समता भवन पर समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवमनोनीत राष्ट्रीय सचिव सुभाष यादव का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया । इस स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि इन तीनों नेताओं के मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा संगठन धारदार होगा । हमें उम्मीद है कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी सौंपी है ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उस भरोसे और विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगे । उन्होंनेे भाजपा सरकार को मामा मारीच के खानदान का बताते हुए कहा कि मामा मारीच की तरह भाजपा को रूप- रंग और नाम बदलने में महारत हासिल है । उन्होंने कहा भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के घर ईडी,आयकर, सीबीआई का छापा डाले जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा पीठ पीछे वार करती है ,वह छद्म लड़ाई लड़ती है ।उसके पास सामने से लड़ने का साहस नहीं है । उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है । भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा पूरी तरह से झूठा है । यह सरकार किसी की नहीं है , यह सरकार ने अगड़ी की है न पिछड़ी की है , न हिन्दू की है न मुसलमान की,यह सरकार केवल और केवल पूंजीपतियों की है जो सरकारी सम्पत्तियों को बेचकर पूंजीपतियों की झोली भरने का काम कर रही है ।






