पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन,दौरान 550 पशुओं का उपचार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर रेवतीपुर ब्लाक अन्तर्गत पकड़ी गांव के पंचायत भवन परिसर में पशुपालक विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में दो सौ से अधिक पशुपालक अपने पशुओं के साथ पहुंचे। इस दौरान 550 पशुओं का उपचार और टीकाकरण किया गया। साथ ही पशु पालकों को उपचार के बाबत दवाओं का वितरण कर नियमित रूप से पशुओं को दवा की खुराक देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही पशुओं का गर्भ परीक्षण कर उन्हें दवाएं भी दी गई।
इस मौके पर पशु पालकों को सम्बोधित करते हुए पकड़ी ग्राम प्रधान सचिदानंद राय उर्फ मल्लू ने कहा कि इस तरह के मेला से पशुपालकों को काफी सहूलियत मिलती है एवं समय से पशुओं के उपचार के साथ ही अन्य जानकारी विभाग द्वारा दी जाती है। पशु चिकित्साधिकारी डा. आरपी सिंह ने बताया कि पशुपालक घटक विशेष अभियान के तहत पशुओं के पालकों का भी किसान क्रेडिट कार्ड बन रहा है

Leave a Comment