स्लैब निर्माण के लिए पिलरों पर गर्डर रखने की शुरू हुई कवायद
बुधवार को सैकड़ो फिट ऊपर लिफ्टिंग मशीन से स्पिलवे पर चढ़ाया गया लोहे के 5 टन वजन का गर्डर
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र| अमवार में बहुद्देशीय बहुप्रतीक्षित निर्माणाधिन कनहर सिंचाई परियोजना में स्पिलवे के पिलरों पर लोहे का गर्डर लगाने का कवायद आज बुधवार से शुरू हो गया |स्पिलवे के दायीं ओर से यह काम शुरू हुआ है ,गर्डर लगाने के उपरान्त बांध में सभी 16 रेडियल गेट लगाए जाने हेतु स्लैब का निर्माण भी जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा ,कारदायी संस्था के अधिकारियों के मुताबिक स्पिलवे के दो पिलरों के बीच 5-5 टन का 4 लोहे का गर्डर लगाया जाएगा ,उसके ऊपर लोहे का मोटा चादर बिछाकर उसके ऊपर आरसीसी ढलाई की जाएगी इस तरह से स्लैब का निर्माण पूर्ण कराया जाएगा | इसके उपरांत बांध में 16 रेडियल गेट लगाने का काम शुरू होगा| लंबे समय के बाद अब बांध निर्माण के स्ट्रक्चर में बदलाव देखने को मिलेगा जिससे क्षेत्र के लोगों को आस बंधनी शुरू हो गयी है कि जून 2022 क्या सचमुच बांध निर्माण पूरी कर लिया जाएगा? वहीं आधिकारिक सूत्रों की माने तो मार्च तक स्लैब निर्माण पूरा होते ही बायीं तरफ का राकफिल का काम शुरु हो जायेगा|बता दे कि सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनयर ने काम की प्रगति बढ़ाने के लिए पिछले विजिट में कारदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाई थी जिसपर कंपनी के अधिकारियों ने जल्द ही स्लैब निर्माण शुरू किए जाने की बात कही थी ,आज उसका नतीजा यह देखने को मिला कि स्लैब निर्माण के लिए गर्डर लगाने का कवायद शुरू कर दिया, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि स्लैब निर्माण उपरांत बांध में गेट लगा दिए जाएंगे ,और अगले साल के कुछ माह बाद ही मुख्य बांध पूर्ण होता दिखाई देगा|इस दौरान एकाउंटेंट सत्यनारायण राजू ,डीजीएम वर्मा , सुब्बा राजू ,पीएम उदय भास्कर रेड्डी , इंजीनियर आरिफ खान मौजूद रहें|






